Jharkhand : Sirka peole got ration card after cm hemant soren tweet Slide 2-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 11:32 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

झारखंड : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के ट्वीट का कमाल, सिरका के लोगों को मिले राशन कार्ड

khaskhabar.com: रविवार, 01 मार्च 2020 11:29 AM (IST)
झारखंड : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के ट्वीट का कमाल, सिरका के लोगों को मिले राशन कार्ड
गौरतलब है कि सोरेन ऐसे अधिकारियों को निर्देश देने के बाद जवाब देने का भी निर्देश देते हैं। सूत्रों का कहना है कि मुख्यमंत्री इस पर अपनी नजर भी रखते हैं। इसके अलावा, ऐसा ही मामला रामगढ़ जिले के मांडु थाना के बरिसम गांव निवासी बुजुर्ग रतनी देवी का भी मुख्यमंत्री के सामने लाया गया था। रतनी की ओर से गांव के ही विनोद सोरेन ने एक आवेदन पत्र के साथ ट्वीट कर मुख्यमंत्री का ध्यान आकृष्ट कराते हुए ट्वीट कर लिखा, विधवा पेंशन एवं आवास नहीं मिलने के संबंध में। इतने साल बीत जाने के बाद भी रतनी देवी को अभी तक कोई सरकारी सुविधा नहीं मिली न कोई सरकारी अफसर कभी गांव में हाल जानने के लिए आया। झारखंड के मुख्यमंत्री से निवेदन है कि इस मामले पर संज्ञान ले। मुख्यमंत्री सोरेन ने तत्काल ट्विटर पर ही रामगढ़ के उपायुक्त को निर्देश देते हुए कहा कि कृपया उचित कार्रवाई कर रतनी देवी जी की मदद कर सूचित करें। रामगढ़ के उपायुक्त के ट्विटर हैंडल पर उपायुक्त ने जवाब दिया, रतनी देवी के आवेदन की जांच की गई। इनको पेंशन कल स्वीकृत हो जाएगी। गत 45 दिनों में रामगढ़ जिले में पेंशन सत्यापन अभियान चलाकर 536 नई पेंशन स्वीकृत की गई हैं। इस माह में 2000 पूर्व प्राप्त आवेदनों को स्वीकृत करने की कार्रवाई अभियान चलाकर की जा रही है।
(IANS)

2/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement