Jeep was stolen from Ajmer, thieves arrested in Alwar -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:44 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

अजमेर से चुराई थी जीप, अलवर में हुए गिरफ्तार

khaskhabar.com: गुरुवार, 22 दिसम्बर 2016 2:46 PM (IST)
अजमेर से चुराई थी जीप, अलवर में हुए गिरफ्तार
अजमेर। शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र से जीप चुराकर फरार हुए आरोपी अलवर में गिरफ्तार हो गए। सिविल लाइन थाना पुलिस दोनों को प्रोडक्शन वारंट पर अजमेर लाई है। अजमेर के डुमाडा निवासी फूलसिंह की जीप पिछले दिनों भुनाबाई गांव से चोरी हो गई थी। जिसकी शिकायत पीडि़त ने सिविल लाइन थाने में की थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। जीप चोरी की वारदात का खुलासा करते हुए थानाधिकारी करन सिंह ने बताया कि दोनों आरोपियों को अलवर से प्रोडक्शन वारंट पर लाया गया है । आसिफ और राजू दोनों आरोपी अलवर के ही रहने वाले हैं। जो अलवर में काफी समय से सक्रिय हैं। अलवर में इन पर चोरी, नकबजनी और आर्म्स एक्ट के मुकदमे दर्ज हैं। अलवर में पुलिस की तलाशी के बाद दोनों अजमेर आए थे। यहां दोनों ने जीप चुराने की वारदात को अंजाम दिया। इनसे पुलिस ने एक देशी कट्टा भी बरामद किया था। उन्होंने चुराई गई जीप पर फर्जी नंबर प्लेट लगा रखी थी। पुलिस को उम्मीद है कि इनसे पूछताछ में अजमेर की और भी वारदात खुलेंगी।

[@ 90 की उम्र फिर भी आंख से तिनका निकाल लेते भगत राम]

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement