जयपुर। भीलवाडा के पुर बाइपास पर फुटिया चौराहे के निकट शनिवार देर रात
कंटनेर चालक के अचानक ब्रेक लगाने से कुम्भ से लौट रही जीप पीछे जा घुसी
जिसके कारण उसमें सवार एक वृद्धा की मौत हो गई जबकि 8 लोग घायल हो गए।
पुलिस के अनुसार दरीबा ग्राम से विश्नोई परिवार के लोग जीप लेकर कुंभ में
स्त्रान करने के लिए उज्जैन गए थे व देर रात वह जब वापस लौट रहे थे तो गांव
से पहले ही फुटिया चौराहे के पास आगे चल रहे कंटनेर चालक ने अचानक ब्रेक
लगा दिए, जिसके कारण जीप उसके पीछे जा घुसी। हादसे से जीप में सवार पानी
देवी शर्मा की मौक पर ही मौत हो गई जबकि 6 महिलाओं सहित 8 लोग घायल हो गए।