Advertisement
अवैध निर्माण के खिलाफ चला जेडीए का बुलडोजर

मुख्य नियंत्रक प्रवर्तन धर्मेन्द्र कुमार यादव ने बताया कि जोन-10 ए के क्षेत्राधिकार ईकोलोजिल जोंन में अवस्थित जयसिंहपुरा खोर, देवी रतन होटल के सामने खसरा नं. 504, 504/2, 505 करीब 50 बीघा सरकारी भूमि पर पूर्व में 03 बार ध्वस्त उक्त भूमि पर पुनः अवैध कब्जा-अतिक्रमण कर विगत दिवसों में रातों-रात मौका पाकर बनायी गयी मिट्टी-ग्रेवल सड़के, टीनषेडनुमा कोठरी, फार्म हाउस योजना, करीब 20 स्थानों पर बनायी गई बाउण्ड्रीवाल, इत्यादि अवैध कब्जा-अतिक्रमण कर पुनः नवीन अवैध कॉलोनी बसाने की सूचना प्राप्त होन पर आज जोन-10 ए के राजस्व व तकनीकी स्टॉफ की निशादेही पर प्रवर्तन दस्ते द्वारा जेसीबी मषीन व मजदूरों की सहायता से ध्वस्त किया जाकर सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त करवाया गया।
जेडीए द्वारा जोन-10 ए के क्षेत्राधिकार ईकोलोजिल जोंन में अवस्थित रूपा की नांगल में खसरा नं. 208 करीब 10 बीघा सरकारी भूमि पर पूर्व में ध्वस्त उक्त भूमि पर पुनः अवैध कब्जा-अतिक्रमण कर विगत दिवसों में रातों-रात मौका पाकर बनायी गयी टीनषेडनुमा कोठरी, फार्म हाउस योजना, बाउण्ड्रीवाल, इत्यादि अवैध कब्जा-अतिक्रमण कर पुनः नवीन अवैध कॉलोनी बसाने की सूचना प्राप्त होन पर आज जोन-10 ए के राजस्व व तकनीकी स्टॉफ की निशादेही पर प्रवर्तन दस्ते द्वारा जेसीबी मषीन व मजदूरों की सहायता से ध्वस्त किया जाकर सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त करवाया गया। जविप्रा स्वामित्व की सरकारी भूमि पर अवैध कब्जे-अतिक्रमण करने के संबंध में संबंधित के विरूद्ध कार्यवाही बाबत् उक्त सरकारी भूमि को संरक्षित व सदुपयोंग करने के संबंध में उपायुक्त जोन-10 को पत्र लिखा गया है। उक्त कार्यवाही उप नियंत्रक प्रवर्तन-चतुर्थ, प्रवर्तन अधिकारी जोन-10ए, 10, 08 तथा प्राधिकरण में उपलब्ध जाप्ते, लेबर गार्ड व स्थानीय पुलिस थाना जयसिंहपुरा खोर का जाप्ता एवं जोन में पदस्थापित राजस्व व तकनीकी स्टॉफ की निशादेही पर प्रवर्तन दस्ते द्वारा सम्पादित की गई।
इसी प्रकार नगर निगम के साथ सामूहिक अभियान के तहत जोन-02 के क्षेत्राधिकार में अवस्थित हसनपुरा से जलभवन अजमेंर रोड़ तक करीब 02 किलोमीटर तक रोड़ सीमा में दोनो तरफ कब्जा-अतिक्रमण कर अवैध रूप से बनाये गये चबूतरें अत्यधिक लम्बाई में बनी सिढीयॉ, लगाये गये थड़ी, ठेलें, टेबल, कुर्सियां, होर्डिंग-साईन बोर्ड इत्यादि अतिक्रमणों को नगर निगम के साथ सामूहिक अभियान के तहत जोन की राजस्व व तकनीकी स्टॉफ की निशादेही पर प्रवर्तन दस्ते द्वारा व लेबर गार्ड की सहायता से हटाकर रोड़ सीमा को अतिक्रमण मुक्त करवाया गया। उक्त कार्यवाही प्रवर्तन अधिकारी जोन-02, 07 तथा प्राधिकरण में उपलब्ध जाप्ते, लेबर गार्ड व नगर निगम का जाप्ता एवं जोन में पदस्थापित राजस्व व तकनीकी स्टॉफ की निशादेही पर प्रवर्तन दस्ते द्वारा सम्पादित की गई।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
जयपुर
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


