JDA squad removed from two places illegal construction-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:39 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

जेडीए दस्ते ने दो स्थानों से हटाए अवैध निर्माण

khaskhabar.com: गुरुवार, 21 फ़रवरी 2019 7:28 PM (IST)
जेडीए दस्ते ने दो स्थानों से हटाए अवैध निर्माण
जयपुर। जयपुर विकास प्राधिकरण के प्रवर्तन दस्ते ने गुरूवार को कार्यवाही करते हुए दो स्थानों से अवैध निर्माण ध्वस्त किये गये। मुख्य नियंत्रक प्रवर्तन रघुवीर सैनी ने बताया कि जोन-10 में ग्राम विजयपुरा में ख.नं. 505 (पंचायत में सार्वजनिक प्रयोजन) के लिए लगभग दो बीघा 13 बिस्वा सरकारी भूमि पर 200 मीटर लम्बी चारदीवारी बनाकर अवैध अतिक्रमण कर लिया था जिसे जेसीबी से ध्वस्त कर सरकारी भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराया गया। इसी प्रकार जोन-02 में विद्याधर नगर क्षेत्र में रोड सीमा पर 8-10 थड़ी-ठेले, 4-5 बोर्ड रखकर अस्थाई अतिक्रमण कर लिया गया था जिसे गार्ड व लेबर की सहायता से हटाया गया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement