JBT teachers will get appointment soon-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:20 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

जेबीटी टीचर्स को जल्द मिलेगी नियुक्ति

khaskhabar.com: गुरुवार, 27 जुलाई 2017 9:22 PM (IST)
जेबीटी टीचर्स को जल्द मिलेगी नियुक्ति
करनाल। जेबीटी टीचर्स को जल्द नियुक्ति दी जाएगी। शिक्षा विभाग के ज्वाइंट डायरेक्टर वीरेंदर दहिया ने आमरण अनशन पर बैठे जेबीटी टीचरों को जूस पिलाकर अनशन खत्म कराया है। दहिया ने सभी जेबीटी टीचरों को आश्वाशन दिया कि 15 अगस्त तक सभी जेबीटी को उनके नियुक्ति पत्र दे दिए जाएंगे। इस आश्वासन पर जेबीटी टीचर्स ने अपना आमरण अनशन खत्म कर दिया। शिक्षा विभाग ने संयुक्त मेरिट सूची से बाहर हुए नव नियुक्त जेबीटी टीचरों को हटाने के मौखिक आदेश जारी होते ही जेबीटी टीचरों में आक्रोश फ़ैल गया था। जेबीटी ने सरकार के खिलाफ अपना मोर्चा खोला हुआ था। पिछले 32 दिनों से जेबीटी टीचर जिला सचिवालय के बाहर धरने पर बैठे हुए थे। आज आमरण अनशन का अनशन के सातवा दिन था। 6 दिनों से 11 सदस्यों की कमेटी आमरण अनशन पर बैठी हुई थी जिनमें से चार की हालत भी खराब हो गई थी। इन्हें कल्पना चावला सरकारी हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया था। इसके बाद शिक्षा विभाग के ज्वाइंट डायरेक्टर द्वारा सभी आमरण अनशन पर बैठे जेबीटी टीचरों को जूस पिलाकर उनके अनशन को खत्म करवाया गया है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement