चेन्नई। तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जे जयललिता काफी हद तक होश में हैं और
अपने अस्पताल के बेड पर बैठने में सक्षम हैं। यह जानकारी सूत्रों से
शुक्रवार को मिली है, हालांकि कृत्रिम श्वसन अभी जारी है।
मुख्यमंत्री पिछले तीन हफ्ते से अस्पताल में हैं, और डॉक्टरों के मुताबिक
उनके फेफडों में संक्रमण का उपचार किया जा रहा है।अभी उन्हें कई दिन तक
इलाज जारी रखने की ज़रूरत है और वह बातचीत करने में सक्षम तभी हो पाएंगी,
जब ट्रैकेस्टॉमी ट्यूब या ब्रीदिंग ट्यूब निकाल दी जाएगी।
जयललिता की पार्टी एआईएडीएमके ने गुरूवार को कहा था कि वह पूरी तरह ठीक
हैं,और जल्द ही घर लौट आएंगी। 68-वर्षीय जयललिता को 22 सितंबर को चेन्नई
स्थित अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनकी पार्टी ने शुरू में
बताया कि उन्हें बुखार तथा डीहाईड्रेशन की शिकायत है लेकिन बाद में
डॉक्टरों ने पुष्टि की कि वह रेस्पिरेटरी सपोर्ट पर हैं, और उनके फेफडों
में इन्फेक्शन है।
यह भी पढ़े :खास खबर एक्सक्लूसिव:परिवार के दांवपेंच में खुद उलझ गए मुलायम! यह भी पढ़े :पीएम मोदी ने किसे फ़ोन कर खुद रखा नन्ही बच्ची
का नाम