नई दिल्ली। जयललिता की हेल्थ को लेकर सस्पेंस इतना बढ़ गया है कि इस मामले में मद्रास हाई कोर्ट को तमिलनाडु सरकार को आदेश देना पड़ा। तमिलनाडु सरकार बुधवार को मद्रास हाई कोर्ट में मुख्यमंत्री जयललिता की सेहत से जुड़ी सारी कन्फ्यूजन दूर करेगी। राज्य सरकार के वकील बुधवार को जयललिता की सेहत को लेकर मद्रास हाई कोर्ट में रिपोर्ट पेश करेंगे। हाई कोर्ट में एक सामाजिक कार्यकर्ता रामास्वामी ने जनहित याचिका दायर की थी और कोर्ट से कहा था कि तमिलनाडु के लोग जानना चाहते हैं कि जयललिता का स्वास्थ्य कैसा है।