अस्पताल ने कहा है कि तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जे जयललिता की सेहत में
सुधार हो रहा है और एंटीबायटिक और अन्य क्लीनिकल उपायों को अपनाने के
साथ-साथ पहले की तरह इलाज जारी है। फिलहाल जयललिता को अस्पताल में रहने की
सलाह दी गई है। बीते 22 सितंबर को जयललिता के अस्पताल में भर्ती होने के
बाद दो अक्तूबर को पहली बार अस्पताल ने कहा था कि मुख्यमंत्री को हुए
संक्रमण का इलाज किया जा रहा है। जयललिता का इलाज कर चुके ब्रिटेन के एक
डॉक्टर से विशेषज्ञ राय ली गई है। बुखार और शरीर में पानी की कमी की शिकायत
के बाद 68 साल की जयललिता को अस्पताल में भर्ती कराया गया था।