मोगा। कांग्रेस विधायी दल के नेता चरणजीत ङ्क्षसह चन्नी ने कहा है कि सरकार द्वारा पहले से सावधानी बरतते हुए सीमावर्ती गांवों को खाली करवाने का काम सिर्फ पुराने युद्धों में होता था, जबकि आधुनिक हथियारों के समय में सीमा से 500 किलोमीटर दूर बसे शहर भी सुरक्षित नहीं हैं। इस अवसर पर चन्नी ने अपनी जवानी संभाल यात्रा के पांचवें दिन कहा कि सीमावर्ती इलाकों में रहने वाले ’यादातर लोगों ने अपनी फसलों की कटाई तक रुकने का फैसला लिया था और इसके अलावा, अन्य कई कारण भी शामिल थे। उन्होंने कहा कि जिस तरीके से राज्य सरकार ने सीमावर्ती गांवों में कुछ घंटों के भीतर खाली किए जाने का ऐलान किया, उससे डर फैल गया। जबकि 1965 की जंग के दौरान इन लोगों ने सीमा पर लड़ रही सेनाओं को ताजा खाना पकाकर खिलाया था और देश सेवा की उदाहरण पेश की थी। इस दौरान सिर्फ उन गांव वालों को हटाया गया था, जो सीधे फायङ्क्षरग की लाईन में थे।