Jat agitation responsibility given to ministers, will keep an eye on the situation-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:21 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

जाट आंदोलन में मंत्रियों को दी जिम्मेदारी, रखेंगे हालात पर नजर

khaskhabar.com: बुधवार, 25 जनवरी 2017 11:19 PM (IST)
जाट आंदोलन में मंत्रियों को दी जिम्मेदारी, रखेंगे हालात पर नजर
चंड़ीगढ़। हरियाणा में 29 से शुरु हो रहे जाट आंदोलन के लेकर सरकार और प्रशासन में गहमागहमी का माहौल है। आज यहां राज्य कैबिनेट के मंत्री समूह की बैठक में इस संबंध में कई महत्वपूर्ण निर्णय किए गए। मुख्यमंत्री मनोहरलाल ने मंत्रियों को अपने-अपने क्षेत्रों में रह कर हालात पर नजर रखने का निर्देश दिया। इस मुद्दे पर भाजपा विधायक दल की बैठक भी होगी। आज दोपहर बाद हुई मंत्री समूह की बैठक में 29 जनवरी से प्रस्तावित जाट आंदोलन छाया रहा। बैठक की अध्यक्षता मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने की। इसमें आंदाेलन से निपटने की व्यवस्थाओं और तैयारियों की समीक्षा की गई। इसमें पिछले साल आंदाेलन से निपटने में हुई चूक पर चर्चा कर इस बार पुलिस और प्रशासनिक स्तर पर व्यवस्थाओं को चाक चौबंद करने पर जोर दिया गया। बैठक में मुख्यमंत्री मनाेहर लाल ने सभी मंत्रियों कहा कि वे तुरंत अपने क्षेत्रों में पहुंच जाएं और वही रहकर हालात पर पूरी तरह नजर रखें। किसी अप्रिय घटना और हिंसा को रोकने दिए वे पूरी तरह सक्रिय व तत्पर रहें। इस दौराप वे सभी वर्ग के लोगों के संपर्क में निरंतर रहे और बातचीत के माध्यम से माहौल काे ठीक रखें। मुख्यमंत्री ने कहा कि मंत्री आंदोलनकारी सहित सभी पक्षाें से बातचीत कर मसले सुलझाने की कोशिश करेें।

[@ भ्रष्ट कर्मचारी के बारे में बताइये 5 लाख का इनाम पाइये ]

[@ अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement