भिवानी। डी एड तृतीय सेमेस्टर की प्रायोगिक परीक्षाएं दो जनवरी से पांच जनवरी तक विभिन्न शिक्षण संस्थाओं में आयोजित कराई जाएगी। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड सचिव धीरेंद्र खड़गटा ने कहा कि इन परीक्षाओं से संबंधित प्रायोगिक परीक्षकों के निर्देश-पत्र और प्रि प्रिटिंड अंक सूचियां सभी संस्थाओं के मुखिया या उन द्वारा प्राधिकृत कर्मचारी/अधिकारी अपने संस्थाओं से संबंधित दस्तावेज 30 दिसम्बर 2016 को प्रातः नौ बजे तक अपने जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय से प्राप्त कर ले।