Jan Chetna Rally Extract-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:09 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

जन चेतना रैली निकाली

khaskhabar.com: बुधवार, 15 मार्च 2017 7:12 PM (IST)
जन चेतना रैली निकाली
बिलासपुर। केन्द्रीय सूचना व प्रसारण मंत्रालय की अमृतसर स्थित क्षेत्रीय प्रचार ईकाई द्वारा स्थानीय स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से मातृ व शिशु स्वास्थ्य व बेटी बचाओ-बेटी पढाओ कार्यक्रम पर जन चेतना रैली निकाली गई। रैली को मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. वी.के चौधरी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ सतीश शर्मा व क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी राजेश वाली भी मौजूद रहे। हर जंग में मुंह की खाओगे अगर आज बेटी न बचाओगे, साफ-सफाई का रखो ख्याल सेहत अच्छी मन खुशहाल वक्त पर टीकाकरण करवाओ अपने बच्चों को बीमारियों से बचाओ नारे लगाती हुई नर्सिंग स्कूल की छात्राओं ने यह रैली स्थानीय बाजार से होती गांधी मार्किट से गुरूद्वारा चौक से होकर कॉलेज चौक से होती हुई वापिस हस्पताल में जाकर समाप्त हुई। इस मौके पर हैल्दी बेबी शो आयोजित किया गया। शो के विजेताओं को मातृ व शिशु स्वास्थ्य व मिशन इन्द्र धनुष पर वीरवार को सिविल अस्पताल में आयोजित किए जाने वाले विशेष प्रचार अभियान में पुरस्कार वितरित किए जाएंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता उपायुक्त ऋग्वेद ठाकुर करेंगे।

[ अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement