Jammu And Kashmir: Pakistan Violates Ceasefire For Second Time Near LoC Today-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:54 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

Jammu And Kashmir : राजौरी में पाकिस्तान ने किया सीजफायर का उल्लंघन, सेना ने दिया मुंहतोड़ जवाब

khaskhabar.com: बुधवार, 30 अक्टूबर 2019 5:06 PM (IST)
Jammu And Kashmir : राजौरी में पाकिस्तान ने किया सीजफायर का उल्लंघन, सेना ने दिया मुंहतोड़ जवाब
जम्मू। जम्मू कश्मीर में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर एक बार फिर पाकिस्तान की तरफ से सीजफायर का उल्लंघन किया गया है। बुधवार दोपहर को पाकिस्तानी रेंजर्स ने राजौरी सेक्टर में सीजफायर का उल्लंघन किया है। एएनआई के मुताबिक, पाकिस्तानी सेना ने राजौरी के सुंदरबनी सेक्टर में फायरिंग की है। पाक ने गोलीवारी और मोर्टार दागे हैं। जिसका भारतीय सेना मुंहतोड़ जवाब दे रही है। इससे पहले बुधवार सुबह पूंछ सेक्टर में भी पाकिस्तान सेना ने फायरिंग कर सीजफायर का उल्लंघन किया था। इस दौरान पाकिस्‍तान की तरफ से फायरिंग में एक नागरिक की मौत हो गई और 7 अन्‍य घायल हो गए। बता दे, बीते कई दिनों से सीमा पर लगातार पाकिस्तान की तरफ से सीजफायर का उल्लंघन किया जा रहा है। पाकिस्तान रेंजर्स ने बीते कुछ दिनों में सीमा से सटे बालाकोट सेक्टर, कुपवाड़ा, केरन सेक्टर और तंगधार में सीजफायर का उल्लंघन किया है। इस दौरान कई स्थानीय नागरिक घायल भी हो चुके हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement