Jamir rich Poll: Bansal-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:38 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

इस बार का चुनाव अमीर-जमीर का : बंसल

khaskhabar.com: मंगलवार, 24 जनवरी 2017 8:04 PM (IST)
इस बार का चुनाव अमीर-जमीर का : बंसल
बठिंडा। बठिंडा से आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी दीपक बंसल ने आज अपने चुनाव प्रचार दौरान बठिंडा के नामदेव नगर व माडल टाउन में नुक्कड़ सभायें कीं। इनमें दीपक बंसल ने कहाकि उनकी पार्टी पंजाब को नशे से मुक्त करवायेगी, गुंडा गर्दी, भ्रष्टाचार, धक्केशाही से मुक्त करवायेगी। बंसल ने यह भी कहा कि बठिंडा से कांग्रेस प्रत्याशी शहीद भगत सिंह की सौगंध खा कर मुकर गया इसी प्रकार वह बठिंडा की जनता से किये वादे भी मुकर जायेगा, जो प्रत्याशी अपने पुराने क्षेत्र को छोड़ आया उसके पीदे क्या कारण है इसकी पड़ताल की जरूरत है। बठिंडा की जनता को पूरी बात समझ आ जायेगी। उन्होंने यह भी कहा कि इस बार का चुनाव अमीर व जमीर का चुनाव है। सभा में आप नेता अनिल ठाकुर, कर्नल गुरदेव सिंह, सत पाल खुरमी, राजन, प्रदीप मित्तल, बलतेज बराड़, राज कुमार , पंकज महेश्वरी, अमरदीप, राजन, गुरलाभ माहल व अन्य मोहल्ला निवासी उपस्थित थे।

[@ Punjab election-गुरू के सामने भाजपा ने शिष्य को ही बनाया उम्मीदवार]

[@ अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement