Jam for demand for closure of liquor contract-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:22 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

शराब का ठेका बंद कराने की मांग को लेकर लगाया जाम

khaskhabar.com: शुक्रवार, 07 अप्रैल 2017 7:34 PM (IST)
शराब का ठेका बंद कराने की मांग को लेकर लगाया जाम

भिवानी। रोहतक मार्ग पर बैंक काॅलोनी के निकट खुले शराब के ठेके को बंद कराने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुक्रवार को मुख्य मार्ग पर जाम लगा दिया। जिसके बाद रोड के दोनों तरफ वाहनों की लंबी लाइन लग गई। मामले की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस और आबकारी विभाग के अधिकारियों ने मामले में कार्रवाई के लिए पांच दिन का समय मांगते हुए समझाइश की और जाम खुलवाया। आपको बता दें कि विभाग ने बैंक काॅलोनी में ठेका खोलने का आश्वासन दिया था। जिसके बाद महिलाओं ने ठेका नहीं खोलने को लेकर शिकायत भी दी थी। लेकिन अभी तक शिकायत पर कार्रवाई नहीं होने के बाद महिलाओं ने जाम लगाकर प्रदर्शन किया।

अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement