Jalandhar-ajmer and Delhi -amritsr Expressway announced-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:18 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

जांलधर -अजमेर और दिल्ली -अमृतसर एक्सप्रैस वे बनाने की घोषणा

khaskhabar.com: गुरुवार, 15 सितम्बर 2016 7:19 PM (IST)
जांलधर -अजमेर और दिल्ली -अमृतसर एक्सप्रैस वे बनाने की घोषणा
लुधियाना। सडक़ यातायात , राजमार्ग और शहरी उडय़न मंत्रालय के केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि विकास के मामले में केन्द्र की एनडीए सरकार के लिए पंजाब प्राथमिक राज्य है उन्होने कहा कि राज्य में पहले ही हजारो करोड़ रूपये से विकास कार्य जारी है जबकि इससे कही ज्यादा विकास कार्य बहुत शीघ्र शुरू होने जा रहे है। जो कांग्रेस की अध्यक्षता वाली केन्द्र सरकारें पिछले पचास वर्षो दौरान नही कर सकी वह एनडीए सरकार अपने पांच वर्षो के कार्यकाल में करके दिखाएगी। गडकरी ने यह विचार आज शहर लुधियाना में 3212 करोड़ रूपये लागत से तीस प्रोजैक्टों का नींव पत्थर रखने के पश्चात भारी एकत्र को संबोधन करते हुये प्रकट किये। इन प्रोजैक्टों में शहर लुधियाना में बनने वाली ऐलीवेटिड सडक़, चार मार्गीय लाडोवाल बाईपास और लुधियाना-खरड़ सडक़ को चार मार्गीय करना शामिल है। इन प्रोजैक्टों के बनने से अकेले जिला लुधियाना को ही नही पूरे पंजाब के विकास की गति को नई दिशा मिलेगी। इस अवसर पर गडकरी के साथ पंजाब के उपमुख्यमंत्री सरदार सुखबीर सिंह बादल भी उपस्थित थे।

1/3
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement