मुंबई। केंद्रीय वित्तमंत्री अरूण जेटली ने मंगलवार को यहां प्रधानमंत्री
फसल बीमा योजना और एकीकृत पैकेज बीमा योजना की शुरूआत की। उन्होंने कहा कि
इन संशोधित बीमा योजनाओं में कृषि क्षेत्र की समस्या को दूर करने की क्षमता
है और एक अप्रैल से खरीफ फसलों को सुरक्षा देने के लिए इन्हें मिशन मोड पर
लागू किया जाएगा।
जेटली ने कहा कि हालांकि पहले भी फसल बीमा योजनाएं थीं, लेकिन फसल ऋणों तक
सीमित होने के कारण वे आंशिक रूप से कही सफल थीं। यह फसल बीमा पहले से अलग
तरह का है और यह अंतर भारतीय किसानों के लिए अत्यधिक महत्वपूर्ण है। इस
योजना का दायरा बडा होने के कारण बडे जोखिम को छोटे प्रीमिय से सुरक्षा दी
जा सकती है। इस बीमा योजना के तहत खरीफ फसलों और तिलहनों के लिए किसानों के
लिए देय प्रीमियम सम एश्योर्ड का दो फीसदी और रबी फसलों के लिए 1.5 फीसदी
है।