jaitely innaugerates amended crop insurance schemes Slide 2-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:58 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

संशोधित फसल बीमा योजनाओं का शुभारंभ

khaskhabar.com:
संशोधित फसल बीमा योजनाओं का शुभारंभ
फसल खराब होने की स्थिति में किसानों को अधिक भुगतान किया जाएगा। शेष प्रीमियम राशि में से आधा केंद्र सरकार और आधा राज्य सरकार वहन करेगी। जेटली के मुताबिक सरकार योजना के दायरे में 50 फीसदी किसानों को लाना चाहती है। इनमें से अधिकांश ऎसे किसान होंगे, जो सिंचाई के लिए पूरी तरह बारिश पर ही निर्भर होते हैं। जेटली ने कहा कि देश को गरीबी से बाहर निकालने के लिए और विकास दर बढ़ाने के लिए कृषि विकास दर तेज करनी होगी। उन्होंने कहा कि लगातार दो कमजोर मानसून के बाद 2016 का मानसून पूरी प्रणाली के लिए एक परीक्षा साबित होगा। जेटली ने कहा कि ऎसी स्थिति में नई फसल बीमा योजना को सफलतापूर्वक लागू करने बहुत जरूरी होगा और पूरी बैंकिंग, बीमा और वित्तीय व्यवस्था को इसकी सफलता सुनिश्चित करने में योगदान करने के लिए कहा जाएगा।
फसल बीमा योजना को लागू करने के बारे में चर्चा करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नाबार्ड में सभी बैंकों और बीमा कंपनियों के अधिकारियों से मिलने वाले हैं। बैठक में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के दायरे में 50 फीसदी से अधिक किसानों को लाने के लिए तरीके पर विचार किया जाएगा।

(आईएएनएस)

2/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement