Jaipurs products should be given a place in America and Europe: Saumya Gurjar-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 1:15 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

जयपुर के उत्पादों को अमेरिका व यूरोप में स्थान दिलाया जाए : सौम्या गुर्जर

khaskhabar.com: गुरुवार, 11 जुलाई 2024 6:11 PM (IST)
जयपुर के उत्पादों को अमेरिका व यूरोप में स्थान दिलाया जाए : सौम्या गुर्जर
जयपुर। गुरुवार को श्री पिंजरापोल गौशाला स्थित जैविक वन औषधीय पार्क में ऑर्गनिक फार्मर्स प्रोडूसर ऑफ़ इंडिया की महासचिव मोनिका गुप्ता के निमंत्रण पर नगर निगम जयपुर ग्रेटर की महापौर डॉ० सौम्या गुर्जर ने भ्रमण व अवलोकन किया l इस अवसर पर स्वयं मोनिका गुप्ता ने उनका व साथ में आये सांगानेर नगर निगम आयुक्त डॉ० गोवर्धन लाल शर्मा, नगर आयुक्त रुक्मणि देवी व नगर उपायुक्त नवीन भारद्वाज का भारतीय परंपरा से स्वागत व अभिनन्दन किया l जैविक वन औषधीय पार्क में पधारने पर महापौर ने जीवंत रूप में लाख, गाय के गोबर व फूलों की पत्तियों के मिश्रण से चूड़े बनते हुए देखे तो जयपुर की संस्कृति के इस स्वरुप को बहुत सराहा l उन्होंने मौजूद मनिहारों के बैठकर चूड़े बनाने की कला को देखा व सीखा l महापौर ने लाख व गोबर से बनने वाले चूड़े को विभिन्न रंगों में उकेरने की कला को भी बहुत आश्चर्य पूर्वक देखा l जैविक वन औषधीय पार्क में इस मौके पर महापौर ने अखिल भारतीय गौशाला परिषद् के अंतर्राष्ट्रीय संयोजक डॉ० अतुल गुप्ता से भी भेंट की तथा गाय के गोबर से बनने वाले विभिन्न अन्य उत्पादों जैसे कि दीपक, गोकास्ट, केंचुआ खाद, धूपबत्ती, वॉल पेंटिंग आदि के बारे में समस्त जानकारी से अवगत कराया कि कैसे गौशालाओं को आत्मनिर्भर व स्वावलम्बी बना सकते हैं l डॉ० अतुल गुप्ता ने इस अवसर पर जैविक खेती की बारे में जानकारी के द्वारा हर आदमी के निरोगी रहने की अवसरों के बारे में भी बताया l महापौर ने इस अवलोकन के बाद बताया कि महिलाओं के द्वारा किये जा रहे इन उल्लेखनीय हस्त शिल्प कार्यों की भूरी-भूरी प्रसंशा करते हुए कहा कि इन प्रकल्पों को तो अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अमेरिका,यूरोप, यू० के०, फ़्रांस, कनाडा आदि देशों को निर्यात कर स्थान दिलाया जायेगा l अपने भ्रमण के अंतिम पड़ाव में महापौर, आयुक्त, उपायुक्त व अन्य अधिकारियों ने जैविक भोजन का आनंद भी लिया तथा अपनी संस्कृति से लोगों के जुड़ाव को विश्व पटल पर ले जाने पर जोर दिया l

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement