Jaipur: resident doctors again strike-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:22 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

जयपुर: रेजीडेंट डॉक्टरों ने फिर की हड़ताल

khaskhabar.com: शुक्रवार, 15 जून 2018 10:40 AM (IST)
जयपुर: रेजीडेंट डॉक्टरों ने फिर की हड़ताल
जयपुर। हड़ताल को लेकर सरकार से लेकर सुप्रीम कोर्ट तक सख्त हैं। इसके बावजूद रेजीडेंट डॉक्टरों ने गुरुवार रात 9 बजे से 2 घंटे की हड़ताल कर दी। साथ ही अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी भी दी है। हड़ताल की वजह से मरीज परेशान होते रहे। जेके लोन अस्पताल में परिजनों की ओर से की गई तोड़फोड़ और उन्हें गिरफ्तार नहीं करने के विरोध में गुरुवार रात नौ बजे रेजीडेंट दो घंटे की हड़ताल पर चले गए। एसएमएस अस्पताल सहित जेके लोन, ट्रोमा सेंटर, गणगौरी, महिला जनाना, कांवटिया और सेठी कॉलोनी स्थित अस्पताल में कार्यरत एक हजार से अधिक रेजीडेंट के हड़ताल पर जाने से अस्पतालों की व्यवस्थाएं बिगड़ गई। सबसे अधिक परेशानी ट्रोमा और इमरजेंसी के मरीजों को हुई क्योंकि इस दौरान अस्पतालों में सीनियर डॉक्टर भी मौजूद नहीं थे। इससे पहले जार्ड पदाधिकारी मोती डूंगरी थाने पहुंचे और तोड़फोड़ करने वाले सहित रेजीडेंट डॉक्टर्स से अभद्रता करने वाले परिजनों की गिरफ्तारी की मांग की। यहां से संतुष्ट नहीं होने पर उन्होंने हड़ताल कर दी। साथ ही चेतावनी दी कि यदि जल्दी ही कार्रवाई नहीं की गई तो अनिश्चितकालीन हड़ताल की जाएगी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement