jaipur news : Police Constable Recruitment : Completed the preparations for the Peacefully written exam-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 1:19 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

पुलिस कांस्टेबल भर्ती : शांतिपूर्ण तरीके से होगी 13142 पदों पर लिखित परीक्षा

khaskhabar.com: शुक्रवार, 13 जुलाई 2018 4:00 PM (IST)
पुलिस कांस्टेबल भर्ती : शांतिपूर्ण तरीके से होगी 13142 पदों पर लिखित परीक्षा
जयपुर। राजस्थान पुलिस में कांस्टेबल पदों के लिए विज्ञापित 13 हजार 142 पदों के लिए शनिवार व रविवार को होने वाली लिखित परीक्षा के लिए सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। अभ्यर्थियों एवं उनके अभिभावकों से जालसाजों के झांसे में ना आकर प्रवेश पत्र के साथ दिए गए निर्देशों की पालना कर शांतिपूर्ण परीक्षा आयोजन में सहयोग की अपील की गई है। पुलिस महानिदेशक ओ.पी. गल्होत्रा ने शुक्रवार सुबह प्रातः पुलिस मुख्यालय में वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की बैठक आयोजित कर प्रदेश भर में परीक्षा की तैयारियों की विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने परीक्षार्थियों से किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान नहीं देकर परीक्षा की तैयारी पर ध्यान केन्द्रित करने का आग्रह किया है। उन्होंने बताया कि निर्बाध रूप से परीक्षा आयोजन करने के लिए व्यापक स्तर पर सुरक्षा प्रबंध किए गए हैं। बैठक मे प्रदेश के सभी रेंज प्रभारी अतिरिक्त महानिदेशक ने संबंधित रेंज में परीक्षा के लिए की गई व्यवस्थाओं की जानकारी दी। अतिरिक्त महानिदेशक ने अपने प्रभार की रेंज में जाकर संबंधित महानिरीक्षक एवं पुलिस अधीक्षकों के साथ बैठक कर इन तैयारियों का जायजा लिया एवं निर्विघ्न रूप से परीक्षा संपादित करने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए हैं।
अतिरिक्त महानिदेशक राजीव शर्मा ने बताया कि पुलिस कान्स्टेबल परीक्षा में गड़बड़ी का प्रयास करने वाले असामाजिक तत्वों के विरुद्ध सतत निगरानी रखी जा रही है। जोधपुर, बीकानेर व सीकर में लगभग दो दर्जन व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है एवं प्रकरण दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। इन प्रकरणों मे पकड़े गए अपराधियों से पूछताछ में स्पष्ट हुआ है कि परीक्षा में नकल या मदद के नाम पर धोखाधड़ी व ठगी की जा रही है। परीक्षार्थियों को भ्रमित कर व लालच देकर उनसे अवैध वसूली तथा उनके भविष्य से खिलवाड़ का प्रयास किया जा रहा है। इन अपराधियों का परीक्षा केन्द्र या परीक्षा से संबंधित प्रक्रिया के बारे में किसी भी प्रकार का सम्पर्क नहीं है। इन जालसाजों के विरुद्ध पुलिस कार्रवाई निरंतर जारी है।
शर्मा ने बताया कि परीक्षा में नकल रोकने के लिए पर्याप्त संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। परीक्षा में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी का प्रयास करने वालों के विरुद्ध मुकदमे दर्ज कर सख्त कार्रवाई की जाएगी एवं परीक्षार्थियों से कहा गया है कि वे ठगी का शिकार होने से बचें। निर्धारित प्रावधानों के अनुसार परीक्षार्थियों को परीक्षा में आते समय अपने साथ प्रवेश पत्र, नवीनतम रंगीन पासपोर्ट आकार की फोटो, दो पारदर्शी बॉलपेन एवं सरकार द्वारा जारी वैध फोटो आईडी लाने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि परीक्षा केन्द्रों में परीक्षार्थियों की बायोमैट्रिक आधार पर ही उपस्थिति दर्ज की जाएगी।
मोबाइल एवं इलेक्ट्रॉनिक आइटम लाने की अनुमति नहीं

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/3
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement