jaipur news : Nurses demanded to include their demands in the election manifesto-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 1:19 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

नर्सेज ने अपनी मांगें चुनावी घोषणा पत्र में शामिल करने की उठाई मांग

khaskhabar.com: शनिवार, 27 अक्टूबर 2018 8:03 PM (IST)
नर्सेज ने अपनी मांगें चुनावी घोषणा पत्र में शामिल करने की उठाई मांग
जयपुर। राज्य में चुनावों को देखते हुए नर्सिंग कर्मचारियों ने भाजपा और कांग्रेस पार्टियों से अपनी प्रमुख मांगों को घोषणा पत्र में शामिल करने की मांग की है। राजस्थान नर्सेज एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष प्यारे लाल चौधरी व कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष नरेंद्र सिंह शेखावत ने बयान जारी कर कहा है कि राज्य कर्मचारी लोकतंत्र का हिस्सा हैं। अतः उनकी मांगें भी सभी राजनीतिक दलों को अपने घोषणा पत्र में शामिल करनी चाहिए। इसे लेकर एसोसिएशन के पदाधिकारी प्रमुख राजनीतिक दलों के प्रदेश अध्यक्षों को ज्ञापन देंगे। प्रदेश प्रवक्ता रमेश सैनी ने बताया कि नर्सेज की प्रमुख मांगों में केंद्र के अनुसार नर्स द्वितीय को नर्सिंग ऑफिसर, नर्स प्रथम को सीनियर नर्स ऑफिसर का पदनाम परिवर्तन, पुरानी पेंशन योजना लागू करने, पदोन्नति NHM संविदा में कार्यरत नर्सेज को नियमित करना, नर्सेज को दवाई लिखने का अधिकार, नर्स ग्रेड द्वितीय ग्रेड पे- 4200-4600 एएनएम, एलएचबी को (बीएचएस के पद पर पदोन्नति देने, नर्सेज के संवर्ग की विभागीय पदोन्नति करने और नर्स प्रथम व नर्सिंग ट्यूटर को राजपत्रित करने आदि प्रमुख मांगें हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement