jaipur nagar nigam has set an example in the cleanliness system in the state - CM Raje-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:28 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

नगर निगम जयपुर ने प्रदेश में सफाई व्यवस्था में एक मिसाल कायम की- सीएम राजे

khaskhabar.com: शनिवार, 17 मार्च 2018 6:24 PM (IST)
नगर निगम जयपुर ने प्रदेश में सफाई व्यवस्था में एक मिसाल कायम की- सीएम राजे
जयपुर । प्रदेश की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने पंचायती राज संस्थान में आयोजित राजस्थान प्रशासनिक सेवा के एक दिवसीय अधिवेशन के उद्घाटन के अवसर पर कहा कि नगर निगम जयपुर ने प्रदेश में सफाई व्यवस्था में एक मिसाल कायम की है एवं जयपुर शहर को खुबसूरत बनाया है। उन्होनें कहा कि स्वच्छ सर्वेक्षण-2018 के दौरान नगर निगम जयपुर में नियुक्त राजस्थान प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों ने महापौर अशोक लाहोटी के नेतृत्व में एक मिसाल कायम की है। उन्होनें इस अवसर पर जयपुर शहर की सफाई व्यवस्था की प्रशंसा करते हुए कहा कि यह इच्छा शक्ति का ही परिणाम है कि आज जयपुर शहर प्रदेश में स्वच्छता में अग्रणी है। उन्होनें कहा कि यह स्वच्छता प्रदेश के अन्य शहरों एवं प्रदेश के अन्य 6 संभागों में भी नजर आनी चाहिए। उन्होंने कहा कि स्वच्छता के कार्य को अन्य शहरों में चुनौती के रूप में लिया जाना चाहिए।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement