Jaipur, Jodhpur and Udaipur from next week will start intra-state flights Slide 2-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:21 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

अगले सप्ताह से जयपुर से जोधपुर-उदयपुर के लिए शुरू होंगी इंट्रा स्टेट उड़ानें

khaskhabar.com: गुरुवार, 08 सितम्बर 2016 5:11 PM (IST)
अगले सप्ताह से जयपुर से जोधपुर-उदयपुर के लिए शुरू होंगी इंट्रा स्टेट उड़ानें
पहले चरण में अगले सप्ताह से जयपुर से उदयपुर एवं जोधपुर के लिए उड़ानें शुरू की जाएंगी। इसके बाद राज्य के अन्य शहरों के लिए भी उड़ानें संचालित होंगी। इससे पर्यटकों, व्यवसायियों एवं अन्य लोगों को प्रदेश में किफायती दर पर हवाई सेवा उपलब्ध हो सकेगी। हवाई सेवा शुरू होने से शहरों के बीच की दूरी कम समय में तय हो सकेगी। इंट्रा स्टेट हवाई सेवाओं में सुप्रीम एयर लाइंस द्वारा 9 सीटर सैसना केरावेन-सी 208 बी विमान की उड़ानें सप्ताह में 6 दिन संचालित की जाएंगी। विमान जयपुर से प्रात: 10:15 बजे रवाना होकर 11:30 बजे जोधपुर पहुंचेगा तथा 11:45 बजे जोधपुर से वापस उड़ान भरकर दोपहर 1:00 बजे जयपुर पहुंचेगा। शाम 4:30 बजे विमान जयपुर से रवाना होकर 6:00 बजे उदयपुर पहुंचेगा तथा उदयपुर से शाम 6:15 बजे वापस उड़ान भरकर सायं 7:45 पर जयपुर पहुंचेगा। दोनों ही गंतव्यों के लिए उड़ानों का न्यूनतम किराया 3 हजार 499 रुपए रखा गया है। इंट्रा स्टेट एयर कनेक्टिविटी शुरू होने से प्रदेश में पर्यटन, हेरिटेज एवं व्यवसाय को बढ़ावा मिलेगा। दूरदराज के विश्वस्तरीय पर्यटन, धार्मिक, ऐतिहासिक एवं हैरिटेज की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों को इसका लाभ मिलेगा।

2/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement