Jaipur division will be released from Kerosene-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:45 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

जयपुर डिवीजन को केरोसीन मुक्त किया जाएगा

khaskhabar.com: बुधवार, 30 अगस्त 2017 6:55 PM (IST)
जयपुर डिवीजन को केरोसीन मुक्त किया जाएगा
जयपुर। संभागीय आयुक्त राजेश्वर सिंह ने जयपुर संभाग के पांच जिलों में नगरीय निकायों एवं ग्राम पंचायतों को ‘केरोसीन मुक्त‘ करने के लिए योजनाबद्ध एवं चरणबद्ध रूप से कार्य करने के निर्देश दिए है। सिंह बुधवार को मिनी सचिवालय स्थित संभागीय आयुक्त कार्यालय में इस संबंध में आयोजित बैठक को संबोधित कर रहे थे। संभागीय आयुक्त ने जयपुर, सीकर, झुंझुनू, अलवर एवं दौसा के जिला रसद अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे नगरीय निकायों एवं ग्राम पंचायतों में रसोई गैस एवं कैरोसीन का प्रयोग करने वाले उपभोक्ताओं का तुलनात्मक विवरण तैयार करे, ताकि इसके आधार पर योजना बनाकर चरणबद्ध तरीके से आगे बढ़ा जा सके। इस संबंध में आगामी बैठक 11 सितम्बर को आयोजित होगी। बैठक में जयपुर के जिला कलक्टर सिद्धार्थ महाजन, जिला रसद अधिकारी, जयपुर (शहर/ग्रामीण), अलवर, सीकर, झुन्झुनू एवं दौसा के जिला रसद अधिकारियों के अलावा इण्डियन आॅयल काॅरपोरेशन, भारत पेट्रोलियम तथा हिन्दुस्तान पेट्रोलियम के अधिकारी उपस्थित थे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement