जयपुर। जयपुर आर्ट समिट का चौथा संस्करण 7 से 11 दिसम्बर तक रवीन्द्र मंच में आयोजित किया जाएगा। समिट में इस बार की थीम पारम्परिक और गैर पारम्परिक आर्ट फॉम्र्स में नई पीढ़ी के कलाकारों को प्रेरित करना है। समिट कला के विभिन्न स्वरूपों को जानने और अनुभव करने का अवसर प्रदान करेगी। इस वर्ष आर्ट समिट में टॉक व डिस्कशन, पुस्तक विमोचन, आर्ट फिल्म, क्रिएटिव वर्कशॉप, आर्ट एंड म्यूजिकल परफॉरमेंस, डेमोस्टे्रशन, कैलीग्राफी, अन्तरराष्ट्रीय कलाकारों के शिविर, कला प्रदर्शनी, गैलरी शो जैसे अनेक कार्यक्रम होंगे। समिट में यूएस, ऑस्ट्रिया, बांग्लादेश, हंगरी, फ्रांस, जापान, कुवैत, सिंगापुर, श्रीलंका, नीदरलैंड, स्वीडन, यूक्रेन, वियतनाम सहित कई देशों के कलाकार हिस्सा लेने जयपुर आएंगे।
साली के प्यार के लिए पत्नी की कर दी हत्या...जानें फिर क्या हुआ ?