Jaipur Art Expo-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:21 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

जयपुर आर्ट एक्सपो में एक ही स्थान पर सजेगा कला का संसार

khaskhabar.com: रविवार, 29 सितम्बर 2019 4:59 PM (IST)
जयपुर आर्ट एक्सपो में एक ही स्थान पर सजेगा कला का संसार
जयपुर। नवोदित कलाकारों के प्रोत्साहन के क्षेत्र में कार्यरत स्वयंसेवी संस्था कला आकार फाउंडेशन, नई दिल्ली की ओर से पिंकसिटी में जयपुर आर्ट एक्सपो 2019 का आयोजन किया जाएगा। इसी कड़ी में रविवार को जयपुर आर्ट एक्सपो का प्रीव्यू आयोजित किया गया। जयपुर आर्ट एक्सपो में कला प्रदर्शन के साथ ही विजुअल आर्ट और परफॉर्मिंग आर्ट की लाइव प्रस्तुतियां भी होंगी। कला आकार फाउंडेशन के मुताबिक गुलाबी नगरी में पहली बार जयपुर आर्ट एक्सपो का आयोजन 17 से 20 अक्टूबर 2019 तक एंटरटेनमेंट पैरेडाइज में जलसा लॉन के ब्लू प्लूटो में किया जाएगा, जिसमें राज्य के कलाप्रेमी एक ही स्थान पर लगाई गई 60 स्टाल्स पर सभी विधाओं की पेंटिंग्स, स्कल्पचर्स, हैंडीक्राफ्ट आइटम्स, वेस्ट मैटेरियल क्राफ्ट, हैंडमेड ज्वेलरी, पेपरमेशी आइटम, फोटोग्राफी, हैंड एम्ब्रॉयडरी आइटम्स आदि का अवलोकन कर सकेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 17 अक्टूबर को सुबह 11 बजे सभी आर्ट स्टाल्स कलाप्रेमियों के अवलोकन के लिए खोल दी जाएगी, वहीं शाम 4 बजे एक्सपो का ऑफिशियल इनॉग्रेशन होगा। 18 अक्टूबर को लाइव अंब्रेला पेंटिंग की वर्कशॉप होगी, जिसमें छतरियों पर चित्रकारी कर कलाकृतियों का निर्माण किया जाएगा, जिन्हें अनाथालय के बच्चों को निशुल्क वितरित किया जाएगा। 19 अक्टूबर को पार्टिसिपेटिंग आर्टिस्ट अपनी अपनी कला विधाओं का लाइव डेमो देंगे। 20 अक्टूबर को ओपन टू ऑल थीम पर वाटर कलर पेंटिंग कॉम्पिटिशन होगा। जयपुर आर्ट एक्सपो के दौरान प्रतिदिन सांयकाल 7 बजे से म्यूजिकल ईवनिंग में राजस्थानी गायन, स्टैंड-अप कॉमेडी, फोक डांस आदि की परफॉर्मेंस होगी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement