khaskhabar.com: शुक्रवार, 02 सितम्बर 2016 11:24 AM (IST)
जयमलसर
के ग्रामीणों के लिए इस तालाब का सुदृढ़ीकरण दोहरी खुशी लेकर आया है। एक
ओर जहां तालाब का निखरा हुआ स्वरूप, उनके लिए वरदान साबित होगा, वहीं दूसरी
ओर मुख्यमंत्री जल स्वावलम्बन अभियान के दूसरे चरण में जयमलसर का चयन किया
गया है। अब जयमलसर में सार्वजनिक तलाई, टांका एवं डिग्गी मरम्मत, निजी एवं
सामुदायिक टांका, खड़ीन तथा जलबिंदु निर्माण के कार्य बड़ी संख्या में
होंगे, जो कि ग्रामीणों की दिशा और दशा बदल देंगे।