khaskhabar.com: शुक्रवार, 02 सितम्बर 2016 11:24 AM (IST)
इस दौर में, जयमलसर के इस सार्वजनिक तालाब के जीर्णोद्घार का कार्य
जलग्रहण विकास योजना के तहत लिया गया। इसी वर्ष 16 अप्रेल को तालाब का
जीर्णोद्घार कार्य शुरू भी हो गया और आज इसमें छलकता बरसाती पानी पुराने
दिनों की याद ताजा करने लगा है। जलग्रहण विकास कार्यक्रम के तहत इस तालाब
के जीर्णाद्घार पर 41.86 लाख रुपए स्वीकृत किए गए थे, इनमें से लगभग 30 लाख
रुपए व्यय कर दिए गए हैं। इस तालाब की साफ-सफाई का कार्य पूर्ण हो चुका
है। सुरक्षा दीवारें बनाई जा चुकी हैं। मिनी एनिकट बनाया गया है, जिससे
तालाब में सिल्ट नहीं आए। पक्का घाट बना दिया गया है। तालाब की दीवारों पर
अंकित जल संरक्षण के नारे, जल संग्रहण की महत्ता को प्रकट कर रहे हैं। इन
कार्यों से इस तालाब की क्षमता पांच टीसीएम से बढकऱ आठ टीसीएम हो गई है, जो
कि ग्रामीणों के लिए बेहद लाभदायक सिद्घ होगी। सीढिय़ों पर जोधपुरी पत्थर
लग जाने के बाद यह तालाब और अधिक दर्शनीय हो जाएगा।
मुख्यमंत्री जल स्वावलम्बन अभियान में भी चयन