jaimalsars villagers got double happiness in bikaner-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:00 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

जयमलसर के ग्रामीणों को मिली दोहरी खुशी

khaskhabar.com: शुक्रवार, 02 सितम्बर 2016 11:23 AM (IST)
जयमलसर के ग्रामीणों को मिली दोहरी खुशी
बीकानेर। कुएं, कुंड, तालाब और बावडिय़ां किसी भी क्षेत्र की असली सम्पति हैं। इनमें संरक्षित जल से गांव एवं शहर, जल के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बन सकते हैं। रेगिस्तानी क्षेत्र में तो सदियों से बरसाती जल संरक्षण की परम्परा रही है। इस क्षेत्र के लोग पानी की बूंद-बूंद की कीमत समझते हैं, तभी तो पूर्वजों ने गांवों में अनेक तलाइयों और तालाबों का निर्माण करवाया और इनमें बरसाती पानी को संरक्षित किया जाता रहा। समय के साथ परिस्थितियां बदलीं और जल संरक्षण के ये पारम्परिक स्रोत क्षतिग्रस्त होने लगे। बीकानेर पंचायत समिति के जयमलसर गांव का सार्वजनिक तालाब भी ऐसा ही तालाब था, जो ग्रामीणों के लिए किसी पूजनीय स्थल से कम नहीं था और इसके माध्यम से आस-पास के अनेक गांवों में जलापूर्ति होती थी। इस पर भी समय की मार पड़ी और यह तालाब क्षतिग्रस्त हो गया। इस तरह आई खुशियां

1/3
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement