Advertisement
75 मीटर का फरमान या किसानों पर हमला? हिम्मत सिंह गुर्जर का हुंकार—बिना मुआवजा उजाड़ा तो जयपुर में होगा बड़ा आंदोलन

भाजपा सरकार प्रदेश की जनता के साथ 'छलावा' और किसान-व्यापारियों के साथ 'विश्वासघात' कर रही है।
बिना उचित मुआवजा दिए एक इंच भी जमीन लेना डकैती के समान है।
खून-पसीने की कमाई पर 'प्रशासनिक बुलडोजर' बर्दाश्त नहीं
किसान नेता ने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि लोगों ने जीवन भर की जमा पूंजी से सड़क किनारे अपने मकान, प्लॉट और छोटे कारोबार खड़े किए हैं। सरकार का एक झटका उन्हें बेघर और बेरोजगार कर देगा।
"यह लोकतंत्र है, यहाँ हर व्यक्ति को सिर छिपाने और मेहनत से जमीन खरीदने का अधिकार है। 75 मीटर का यह तुगलकी फरमान किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जाएगा।"
सरकार के सामने रखीं प्रमुख मांगें:
आदेश में संशोधन: 75 मीटर की सीमा को कम कर व्यावहारिक और न्यायसंगत दूरी तय की जाए।
कानूनी संरक्षण: पहले से बने वैध मकानों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को पूर्ण सुरक्षा दी जाए।
न्यायिक विकल्प: राज्य सरकार इस मामले में तत्काल खंडपीठ (DB) में अपील करे और स्थगन (Stay) ले। यदि आवश्यक हो, तो सुप्रीम कोर्ट में SLP दायर की जाए।
विधायी सुरक्षा: विधानसभा में अधिनियम लाकर उन निर्माणों को सुरक्षित किया जाए जो सड़क की वास्तविक सीमा के अंतर्गत नहीं आते।
जयपुर में महापड़ाव की तैयारी
हिम्मत सिंह गुर्जर ने स्पष्ट किया कि यदि सरकार ने तुरंत इस आदेश को वापस नहीं लिया या संशोधन नहीं किया, तो प्रदेश में एक बार फिर बड़ा किसान आंदोलन खड़ा होगा। उन्होंने कहा कि वे जल्द ही प्रदेश और देश के दिग्गज किसान नेताओं से मुलाकात कर जयपुर में बड़े विरोध प्रदर्शन की तारीख का ऐलान करेंगे।
राजमार्गों के किनारे बसे हजारों परिवारों और व्यापारियों के भविष्य पर लटकी इस तलवार ने अब एक बड़े सामाजिक और राजनीतिक संघर्ष का रूप ले लिया है। अब गेंद सरकार के पाले में है कि वह कोर्ट के आदेश की आड़ लेती है या जनहित में बीच का रास्ता निकालती है।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
दौसा
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


