एनआईए के एक प्रवक्ता ने कहा कि गिरफ्तार किए गए सभी 6 लोगों को सोमवार को
एर्नाकुलम की विशेष एनआईए अदालत में पेश किया गया।गिरफ्तारी के दौरान एनआईए
की टीम को आरोपियों के पास से कई इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस और तमाम संदिग्ध
उपकरण भी बरामद हुए हैं। एनआईए अधिकारियों के मुताबिक, तमिलनाडु, केरल और
तेलंगाना में एनआईए की कई टीम संदिग्धों पर लगातार नजर बनाए हुए हैं।