IS 6 suspects arrested by NIA from Kerala-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:34 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

NIA ने केरल से गिरफ्तार किए आईएस के 6 संदिग्ध

khaskhabar.com: मंगलवार, 04 अक्टूबर 2016 12:51 PM (IST)
NIA ने केरल से गिरफ्तार किए आईएस के 6 संदिग्ध
कन्नूर। राष्ट्रीय जांच एंजेसी (एनआईए) ने आईएसआईएस से संबंधों के शक में केरल से 6 लोगों को गिरफ्तार किया है। केरल राज्य से 21 लोगों के लापता होने के बाद से एनआईए लगातार इस मामले की जांच में जुटी थी। गिरफ्तार किए गए लोगों के आईएसआईएस में शामिल होने की बात कही जा रही है। एनआईए के मुताबिक, सभी आईएस संदिग्धों को उस वक्त गिरफ्तार किया गया जब ये देश में आतंकी हमलों की कथित साजिश रचने की तैयारी कर रहे थे। सूत्रों की माने तो इस गिरफ्तारी में एनआईए की टीम ने केरल पुलिस, दिल्ली पुलिस और तेलंगाना पुलिस के साथ संयुक्त रूप से अभियान चलाकर आरोपियों को गिरफ्तार किया।

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement