जोधपुर । लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती के दिन जोधपुर में रेलवे ने यूनिटी फॉर नेशन प्रोग्राम आयोजित किया । रेलवे पीआरओ गोपाल शर्मा के अनुसार विभाग के अधिकारीयों के साथ कर्मचारियों ने पटेल को श्रद्धा सुमन अर्पित किये । पटेल देश के पहले गृह मंत्री बने और हाल ही में केंद्र सरकार ने सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया है । पटेल के 139वें जन्मदिन को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाते हुए रेलवे ने राष्ट्र को अखंड रखने का प्रण लिया और पटेल को याद लिया। इस अवसर पर रेलवे ने इस बात की शपथ ली कि देश की विकास धारा में हर व्यक्ति अपना योगदान देगा ।
यह भी पढ़े :धन की तमन्ना में हजारों कछुओं की चढ़ेगी बलियह भी पढ़े :सबसे गहरा बोरिंग करने वाली मशीन पंजाब में लाॅन्च