Iran shoots down US drone over its territory-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:03 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

ईरान ने 'घुसपैठी' अमेरिकी जासूसी ड्रोन को मार गिराया

khaskhabar.com: शुक्रवार, 21 जून 2019 07:53 AM (IST)
ईरान ने 'घुसपैठी' अमेरिकी जासूसी ड्रोन को मार गिराया
तेहरान। ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्डस कॉर्प्स (आईआरजीसी) ने गुरुवार को एक बयान में कहा कि इसने 'घुसपैठी' अमेरिकी जासूसी ड्रोन को मार गिराया, जो होरमुज खाड़ी के ऊपर उड़ रह था। बीते महीनों में क्षेत्र में तेहरान व वाशिंगटन के बीच बढ़ते तनावों के बीच यह घटना हुई है। प्रेस टीवी की रिपोर्ट के मुताबिक, आईआरजीसी ने बयान में कहा कि अमेरिका के 'आरक्यू-4 ग्लोबल हॉक ' को इसकी वायुसेना ने कोह-ए मुबारक क्षेत्र के पास मार गिराया, जो जस्क काउंटी के मध्य जिले में है। ऐसा मानव रहित विमान के ईरान के वायुक्षेत्र का उल्लंघन करने पर किया गया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement