ईरान ने 'घुसपैठी' अमेरिकी जासूसी ड्रोन को मार गिराया
khaskhabar.com: शुक्रवार, 21 जून 2019 07:53 AM (IST)
लेकिन, अमेरिकी सेना ने कहा कि यह अंतर्राष्ट्रीय जल क्षेत्र के ऊपर था।
समाचार
एजेंसी आईआरएनए के अनुसार, आईआरजीसी कमांडर-इन-चीफ मेजर जनरल हुसैन सलमानी
ने अमेरिका को चेताया कि उसे ईरान की क्षेत्रीय अखंडता और राष्ट्रीय
सुरक्षा का सम्मान करने की आवश्यकता है।
उन्होंने कहा, "अमेरिकी
ड्रोन को मार गिराना अमेरिका के लिए एक साफ संदेश है .. हमारी सीमाएं हमारी
रेड लाइन हैं और हम किसी भी आक्रामकता के खिलाफ कड़ी प्रतिक्रिया देंगे।" --आईएएनएस