IPS father killed in suspected condition-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:46 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

गोली लगने से आईपीएस के पिता की संदिग्ध हालत में मौत

khaskhabar.com: गुरुवार, 11 मई 2017 10:27 PM (IST)
गोली लगने से आईपीएस के पिता की संदिग्ध हालत में मौत
गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश के जनपद गाजियाबाद के कविनगर थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से आईपीएस संजीव त्यागी के पिता की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक गुरुवार सुबह थाना कविनगर क्षेत्र की पॉश कॉलोनी राजनगर निवासी आईपीएस संजीव त्यागी के पिता ईश्वर त्यागी की संदिग्ध हालातों में गोली लग गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में ले लिया है और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। वहीं हादसे की खबर मिलते ही संजीव त्यागी भी लखनऊ से गाजियाबाद के लिए रवाना हो गए हैं। वहीं अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि ईश्वर त्यागी को गोली कैसे लगी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement