Advertisement
दौसा में निवेशक जागरूकता कार्यशाला : राइजिंग राजस्थान 2024 के तहत औद्योगिक विकास को मिलेगी नई दिशा

इस अवसर पर महाप्रबंधक मेघराज मीना ने राजस्थान एमएसएमई नीति 2024, ओडीओपी नीति 2024, निर्यात प्रोत्साहन नीति 2024, राजस्थान निवेश प्रोत्साहन योजना 2024, एकीकृत क्लस्टर विकास योजना, डॉ. भीमराव अम्बेडकर राज. दलित आदिवासी उद्यम प्रोत्साहन योजना 2022, पीएम विश्वकर्मा योजना सहित अन्य योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की। तकनीकी प्रमुख हेमन्त झा ने केन्द्र सरकार की उद्योग सम्बंधित योजनाओं की जानकारी PPT के माध्यम से दी।
रीको के इकाई प्रभारी टी.सी. भट्ट ने बताया कि रीको द्वारा राइजिंग राजस्थान के तहत राजस्थान सरकार के साथ संपादित एमओयू के तहत निवेशकों के लिए डायरेक्ट लैंड अलॉटमेंट स्कीम के तहत ई-लॉटरी के माध्यम से भूमि आवंटित की जा रही है, जिसकी अंतिम तारीख आज है। साथ ही कोलाना औद्योगिक क्षेत्र में वाणिज्यिक एवं संस्थानिक भूखण्डों की ई-नीलामी का आयोजन भी किया जा रहा है।
कार्यशाला में लगभग 145 निवेशकों, उद्योगपतियों और कारीगरों ने भाग लेकर योजनाओं की जानकारी प्राप्त की तथा अपने अनुभव साझा किए। जिला उद्योग एवं वाणिज्य केन्द्र के अधिकारी एवं कर्मचारी भी मौजूद रहे। यह कार्यशाला दौसा के औद्योगिक विकास को नई गति देने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल साबित होगी।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
दौसा
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


