International observer will be in parliamentary elections-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:21 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

आनंद कुमार मोल्डोवा संसदीय चुनाव में होंगे अंतरराष्ट्रीय पर्यवेक्षक

khaskhabar.com: गुरुवार, 21 फ़रवरी 2019 1:45 PM (IST)
आनंद कुमार मोल्डोवा संसदीय चुनाव में होंगे अंतरराष्ट्रीय पर्यवेक्षक
जयपुर। राजस्थान में हाल ही सम्पन्न हुए विधानसभा चुनाव के प्रबंधन की प्रशंसा अब देश भर के अलावा सात समंदर पार भी हो रही है। यही वजह है कि मोल्डोवा गणराज्य में होने वाले संसदीय चुनाव के लिए अंतरराष्ट्रीय पर्यवेक्षक के रूप में भारत निर्वाचन आयोग ने राजस्थान के मुख्य निर्वाचन अधिकारी आनंद कुमार का चयन किया है। मोल्डोवा गणराज्य में 24 फरवरी को होने वाले संसदीय चुनाव के लिए भारत निर्वाचन आयोग से बतौर अंतरराष्ट्रीय पर्यवेक्षक की भूमिका निभाने का आग्रह किया था। आयोग ने इसे स्वीकार करते हुए राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी आनंद कुमार के साथ मध्यप्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी वीएलके राव को यह जिम्मेदारी दी है। गौरतलब है कि मोल्डोवा गणराज्य पूर्वी यूरोप में स्थित एक लैंडलाक देश है, जिसके पश्चिम में रोमानिया और उत्तर, पूर्व और दक्षिण में यूक्रेन स्थित है। इसकी राजधानी चिसीनाउ है। पुराने समय में आज का मोल्डोवा दासिया का हिस्सा हुआ करता था, जिसके बाद यह रोमन साम्राज्य के अधीन आ गया। मार्च 1992 में मोल्डोवा संयुक्त राष्ट्र में शामिल किया गया। मोल्डोवा में संसदीय गणतंत्र है, जहां राष्ट्रपति राष्ट्राध्यक्ष जबकि प्रधानमंत्री शासनाध्यक्ष है। मोल्डोवा संयुक्त राष्ट्र के अलावा, यूरोपीय समिति, डब्ल्यूटीओ, ओएससीई, गुआम, सीआईएस, बीएसईसी और अन्य अंतरराष्ट्रीय संगठनों का सदस्य भी है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement