Advertisement
हर्षाेल्लासपूर्वक मना अन्तर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस

प्रातःकालीन सत्र में विद्यालय के छात्र-छात्राओं विद्यालय स्टाफ सदस्यों एवं साक्षरता कार्मिकों के द्वारा साक्षरता अलख जगाने के लिए साक्षरता शपथ ली गयी। तत्पश्चात् आयोजन स्थल पर मानव श्रृंखला बनाई गयी जिसमें साक्षरता के नारों का उद्घोष किया गया। अतिथियों द्वारा सरस्वती पूजन व विद्यालयी छात्राओं द्वारा स्वागत गीत से शुरू हुए समारोह में अतिथियों का साफा-शॉल पहना कर एवं स्मृति चिह्न भेंट कर स्वागत किया गया।
जिला साक्षरता एवं सतत् शिक्षा अधिकारी जगदीश चन्द्र ने अपने स्वागत उद्बोधन में नवभारत साक्षरता कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी प्रदान करते हुए छात्र- छात्राओं की विशेष भूमिका पर भी प्रकाश डाला। छात्र- छात्राओं एवं स्वयंसेवी शिक्षकों को आग्रह किया गया कि इस कार्यक्रम को अभियान के रूप में लेकर कार्य करें ताकि समाज में कोई भी व्यक्ति निरक्षर ना रहे। साक्षरता का अर्थ केवल पढ़ना लिखना अथवा संख्या ज्ञान नहीं बल्कि मानव का का सर्वांगीण विकास करना है।
कार्यक्रम की विशिष्ट अतिथि भोपालगढ़ प्रधान शान्ति जाखड़ ने अपने उद्बोधन में कहा कि साक्षरता की अलख जगाना ही अपने आप में एक ऐसा पुनीत कार्य है जिसके माध्यम से समाज से निरक्षरता रूपी अंधियारे को मिटाया जा सकता है तथा सकारात्मकता की ओर अग्रसर हो सकते हैं।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
जोधपुर
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


