international flights starting on 15 september from Mohali -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:42 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

अंतरराष्ट्रीय उड़ानें शुरू होने से विश्व के मानचित्र पर उभरेगा मोहाली : सुखबीर बादल

khaskhabar.com: गुरुवार, 25 अगस्त 2016 9:12 PM (IST)
अंतरराष्ट्रीय उड़ानें शुरू होने से विश्व के मानचित्र पर उभरेगा मोहाली : सुखबीर बादल
मोहाली। मोहाली को राज्य के विकासमयी प्रोजेक्टों का केंद्र बताते हुए उपमुख्यमंत्री ने कहा कि 15 सिंतबर को मोहाली से अंतरराष्ट्रीय उड़ानें शुरू होने के बाद इस क्षेत्र में व्यापार और वाणिज्य को बड़ा प्रोत्साहन मिलेगा। उन्होंने कहा कि एजुकेशन सिटी, आईटी सिटी, मेडीसिटी और इंफोसिस की मौजूदगी के कारण मोहाली पहले से ही पंजाब का आर्थिक केन्द्र बन चुका है और आगामी पांच वर्षों में शहर के सर्वपक्षीय विकास को शिखर पर ले जाने के लिए 2500 करोड़ रुपये और खर्च किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि 9 वर्ष पहले मोहाली दर्जा बंदी में चंडीगढ़ और पंचकूला के बाद तीसरे स्थान पर आता था, पंरतु अब बेमिसाल विकास और पहलकदमियों के कारण यह शहर ट्राई सिटी में पहला स्थान रखता है। एसएएस नगर जिले के 110.57 करोड़ रुपए की लागत से बने प्रशासकीय कॉम्पलैक्स के उद्घाटन अवसर पर पंजाब के उपमुख्यमंत्री स. सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि अकाली भाजपा सरकार द्वारा लागू किए गए सुधारों के कारण न केवल पंजाब इस क्षेत्र में सर्वोतम राज्य बना है, बल्कि इन सुधारों ने लोगों का जीवन सरल कर दिया है। शहरों में 389 सेवा केन्द्र शुरू हो जाने के बाद अब शीघ्र ही गांवों में भी सेवा केन्द्र कार्य शुरू कर देंगे। इससे इन सेवा केन्द्रों की कुल संख्या करीब तीन हजार हो जाएगी।

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement