रुद्राक्ष डांस एकेडमी में जेसीआई कोहिनूर की अध्यक्षा वैशाली पुंशी की अध्यक्षता में हुई क्लासेज में प्रशिक्षक आलोक, रुद्राक्ष और आकाश ने महिलाओं को प्रशिक्षित किया। इस दौरान वैशाली ने कहा कि आज की व्यस्त दिनचर्या में महिलाएं अपने लिए समय नहीं निकाल पाती हैं। उनके इस संगठन का ये छोटा सा प्रयास है। जिसमें महिलाएं कुछ समय निकालकर अपनी प्रतिभा को निखार सकती हैं।