Intercollegiate Fest Manthan-23 begins...-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:24 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

इंटरकोलिजिएट फेस्ट मंथन-23 का आगाज...

khaskhabar.com: मंगलवार, 19 दिसम्बर 2023 6:07 PM (IST)
इंटरकोलिजिएट फेस्ट मंथन-23 का आगाज...
-ब्लाइंड कोडिंग और बिजनेस क्विज की जुगलबंदी में दिखी हुनर जयपुर। बिजनेस क्विज में जहां स्टूडेंट्स ने अपनी प्रजेंस ऑफ माइंड को शोकेस किया वहीं ब्लाइंड कोडिंग में कोडिंग के नए आयामों में अपनी नॉलेज का प्रदर्शन किया। मौका था पोद्दार ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशन्स की ओर से आयोजित इंटरकोलिजिएट फेस्ट मंथन-2023 के सोलहवे संस्करण के पहले दिन आयोजित कार्यक्रमों का। आयोजन में देशभर के तीन दर्जन से अधिक संस्थानों के स्टूडेंट्स विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा ले रहे हैं। जिसमें आईआईटी पटना, टैक्सिला बिजनेस स्कूल, जयपुरिया इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट, श्री महावीर कॉलेज एवं कनोरिया महिला महाविद्यालय सरीखे कॉलेजो से स्टूडेंट शामिल थे। सरस्वती वंदना के साथ शुरू हुए फेस्ट के पहले दिन पेंटिंग, रंगोली, बिजनेस क्विज़, और ब्लाइंड कोडिंग का आयोजन किया गया। इस दौरान बिजनेस क्विज में स्टूडेंट्स ने अपने बिजनेस से जुडे विभिन्न प्रश्नों के सटीक एवं प्रासंगिक जवाबों से जजेस को अचंभित कर दिया वहीं ब्लाइंड कोडिंग में अपने हुनर एवं नॉलेज का प्रदर्शन कर कोडिंग के विभिन्न आयामों को दर्शाया। उत्कृष्ट एवं देश की विभिन्न प्रचलित कलाओं को पेंटिंग में उकेर स्टूडेंट्स ने जजेस को प्रभावित किया, कमोबेश पेंटिंग में भी जबरदस्त कॉम्पिटिशन देखने को मिला। कार्यक्रम में एनआईओएस के निदेशक एस विजय कुमार एवं आरडी मनीष चुग तथा पोद्दार गवर्निंग बोर्ड के सुनील उद्दैया ने बतौर मुख्य अतिथि कार्यक्रम में शिरकत की एवं स्टूडेंट्स का उत्साहवर्धन किया। संस्था के चेयरमेन डॉ. आनंद पोद्दार ने इस अवसर पर स्टूडेंट्स को संबोधित करते हुए कहा कि फेस्ट में भागीदारी के लिए स्टूडेंट्स पूरे देश से शामिल होते हैं, यह फेस्ट उनके हुनर को मंच प्रदान करता है एवं यहां से कई प्रतिभाएं देश को मिली हैं। वाइस-चेयरमैन रूपल पोद्दार ने सभी प्रतियोगियों को प्रोत्साहित किया तथा आगे बढ़ते रहने का संदेश दिया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement