Inter-caste lovers found hanging from tree in UP-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:14 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

उत्तर प्रदेश में पेड़ से लटकते मिले अंतर्जातीय प्रेमी युगल के शव

khaskhabar.com: गुरुवार, 27 जून 2019 4:17 PM (IST)
उत्तर प्रदेश में पेड़ से लटकते मिले अंतर्जातीय प्रेमी युगल के शव
हाथरस। हाथरस जिले के सिंकदरऊ शहर में गुरुवार की सुबह ग्रामीणों द्वारा एक अंतर्जातीय प्रेमी जोड़े के पेड़ से लटकते शव देखे जाने के बाद से क्षेत्र में तनाव का माहौल है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। वहीं, क्षेत्र में शांति बनाए रखने के लिए अतिरिक्त पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। दोनों युवा अलग समुदाय के थे और दोनों के बीच बीते एक साल से प्रेम-प्रसंग चल रहा था, लेकिन उनके एक होने में उनकी जातियां सबसे बड़ी बाधक थीं।
बुधवार को लडक़ी की मां ने थाने में उसकी गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई थी, जिसके बाद पुलिस ने लडक़े के परिवार वालों से पूछताछ की थी।
(आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement