Advertisement
हिमाचल प्रदेश शीतलहर की चपेट में

किन्नौर जिले के कल्पा में सात सेंटीमीटर की बर्फबारी हुई जबकि कुल्लू जिले के मनाली में 11 मिलीमीटर बारिश हुई। हालांकि, चंबा के डलहौजी में हल्की बर्फबारी हुई।
मनाली-लेह राजमार्ग पर स्थित रोहतांग दर्रे और बड़ालाचा दर्रे पर भारी बर्फबारी हुई।
कल्पा का न्यूनतम तापमान शून्य से 3.8 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जबकि मनाली में यह 0.8 डिग्री और धर्मशाला में 4.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
लाहौल एवं स्पीति जिले के केलांग में शून्य से 8.4 डिग्री सेल्सियस नीचे तापमान दर्ज किया गया और इसके साथ ही यह राज्य का सबसे सर्द जगह रहा।
मौसम विभाग के अधिकारियों ने कहा कि किन्नौर, लाहौल एवं स्पीति, कुल्लू और चंबा जिलों के पूरे जनजातीय क्षेत्र में पिछले दिनों भारी बर्फबारी हुई।
मध्य और निचले पहाड़ी इलाकों पहाडिय़ों में भी बारिश हुई।
मौसम विभाग के पूवार्नुमान में कहा गया है कि पश्चिमी विक्षोभ 21 फरवरी तक क्षेत्र में सक्रिय रहेगा।
(आईएएनएस)
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
शिमला
Advertisement
हिमाचल प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


