Advertisement
मनसा देवी संस्कृत कॉलेज में इस सत्र से कक्षाएं शुरू कराने के निर्देश

श्रीमाता मनसा देवी यात्री गाडिय़ों के ठहराव के लिए हॉल्ट स्टेशन के मुद्दे पर रेलवे को पत्र लिखने के निर्देश मुख्यमंत्री ने उपायुक्त एवं श्री माता मनसा देवी के प्रशासक को दिए। बैठक में बोर्ड की 8 जुलाई 2016 को आयोजित 16वीं बैठक के एजेंडे को पारित किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि बोर्ड में कार्यरत कर्मचारी की 45 वर्ष की आयु में निधन होने पर उसके परिवार में उसके बेटे व पत्नी में किसी एक को नौकरी उपलब्ध करवाई जाएगी, इससे ज्यादा उम्र होने पर सैलरी उपलब्ध करवाई जाएगी। बैठक में शहरी स्थानीय निकाय मंत्री कविता जैन, विधायक ज्ञानचंद गुप्ता व कालका विधायक लतिका शर्मा, मुख्य सचिव डीएस ढेसी, मुख्यमंत्री के उपप्रधान सचिव मनदीप बराड़, शहरी स्थानीय निकाय विभाग के प्रधान सचिव आनंद मोहन सरन, उपायुक्त श्री मुकुल कुमार श्री माता मनसा देवी पूजा स्थल बोर्ड के कार्यकारी अधिकारी एसी अरोड़ा, बोर्ड के सचिव, भाजपा की उपाध्यक्ष बंतो कटारिया, बोर्ड के गैर सरकारी सदस्य सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
पंचकुला़
Advertisement
हरियाणा से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


