Instructions for granting maximum credit-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 3:45 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

अधिक से अधिक ऋण वितरण किये जाने के निर्देश

khaskhabar.com: गुरुवार, 14 दिसम्बर 2017 2:28 PM (IST)
अधिक से अधिक ऋण वितरण किये जाने के निर्देश
भरतपुर। जिला स्तरीय परामर्श दात्री समिति, जिला स्तरीय समीक्षा समिति एवं जिला स्तरीय आरसेटी. सलाहकार समिति की त्रैमासिक बैठक जिला कलक्टर डाॅ. एन.के. गुप्ता की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता करते हुये डाॅ. गुप्ता ने राज्य सरकार द्वारा प्रायोजित ऋण योजनाओं में अधिक से अधिक ऋण वितरण किये जाने के निर्देश दिये, जिससे युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ा जा सके। उन्होंने 31 दिसम्बर तक समस्त योजनाओं शतप्रतिशत ऋण स्वीकृति प्रदान करने के निर्देश दिये जिससे मार्च 2018 तक युवाओं को प्रशिक्षित करवाकर स्वरोजगार से जोड़ा जा सके। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना की किश्तों का जनधन योजना के खातों में जाने के कारण आ रही परेशानियों के निराकरण के लिये इन खातों का आधार से लिंक करवाकर सामान्य खाते के रूप में संचालित करें। बैठक में जिला उद्योग केन्द्र के महाप्रबन्धक ने बताया कि मुद्रा बैंक के तहत बीपीएल ऋणधारियों को भी अनुदान का लाभ मिलेगा। अग्रणी बैंक अधिकारी ने बताया कि एटीएम कार्ड के प्रत्येक तीन माह में संचालित होने पर एटीएम कार्ड धारी को एक लाख रूपये की दुर्घटना बीमा का लाभ मिलता है।
बैठक में प्रधानमंत्री स्वरोजगार सृजन कार्यक्रम, भामाशाह सृजन योजना, अनुसूचित जाति जनजाति सहकार विकास निगम की योजना, एनआरएलएम. एनयूएलएम. मुख्यमंत्री विशेष योग्यजन स्वरोजगार योजना, राको एवं रोड़ा एक्ट के तहत दर्ज प्रकरणों की वसूली, कृषि कार्ड योजना, किसान क्लब के गठन पर भी विचार विमर्श कर
समीक्षा की गई।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement