मिर्जापुर । ओलंपियन साक्षी मलिक के
स्वागत के लिए एसएन सिंह खेल संस्थान दुल्हन की तरह सजाया गया है। साक्षी के आगमन
को लेकर कछवां समेत पूरे जिले में उत्साह जनक माहौल है। साक्षी संस्थान में 1945 के दशक में भारत
केशरी रहे स्व मंगलाराय की मूर्ति का अनवारण करेंगी। साथ ही कछवां बाजार में भ्रमण
करेंगी। जगह-जगह कछवां वासी भारत का बेटी का
खैरमकदम करेंगे। इसके बाद संस्थान में रोमन पद्धति पर आधारित राष्ट्रीय कुश्ती
प्रतियोगिता का उद़घाटन करेंगी। साक्षी शुक्रवार को दोपहर में बनारस में हवाई
रास्ते पहुंचेगी( यहां से सडक मार्ग से कछवा के लिए रवाना होंगी। साक्षी कछवां में
लगभग तीन घंटे व्यतीत करेंगी। कुश्ती के लिए गद़दे सजा दिए गए है। दंगल में मूल
रूप से गाजीपुर जिले के रहने वाले मंगला राय ने कुश्ती की दिशा मे अहम योगदान दिया
है। कुश्ती के दौरान कछवा के बाडापुर निवासी मंगलाराय की पौत्री बिंदू सिंह, विशिष्ट अतिथि के
तौर पर मंगलाराय के पौत्र नीरज सिंह रहेंगे। दंगल में शामिल होने के लिए राष्ट्रीय
स्तर के नामी गिरामी पहलवानों की सूची फाइनल कर ली गई है।