Inspired by ChC Sujanpur-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:20 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

सीएचसी सुजानपुर का किया औचक निरीक्षण

khaskhabar.com: बुधवार, 08 मार्च 2017 5:08 PM (IST)
सीएचसी सुजानपुर का किया औचक निरीक्षण
पठानकोट। जिला परिवार कल्याण अधिकारी डा. रवीन्द्र सिंह ठाकुर व चिकित्सा उपायुक्त डा. बलविंदर कुमार ने बुधवार को सीएचसी का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान मेडीकल व पैरा मेडीकल स्टाफ ड्यूटी पर तैनात पाया गया। वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी सुजानपुर डा. नीरू शर्मा ने बताया की दोनों अधिकारियों की ओर से सुबह 9 बजे अस्पताल का औचक निरीक्षण किया गया। उन्होंने स्टाफ का हाजरी रजिस्टर को चेक किया। इसमें एक एएनएम को छोड़ कर पूरा स्टाफ डयूटी पर पाया गया। इसके अतिरिक्त उन्होंने डिपेंसरी एवं वार्ड का भी निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्देश दिए कि अस्पताल में आने वाले मरीजों को सरकार की ओर से उपलब्ध करवाई गई निशुल्क सुविधाओं के बारे में जागरुक किया जाए।

[ अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement